नोएडा से बड़ी खबर : किसान नेता ने हद पार कर दी, योगी आदित्यनाथ को बक रहा गालियां, ऑडियो वायरल

नोएडा | 1 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह



Greater Noida News : सोशल मीडिया पर एक ऑडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह ऑडियो किसी और का नहीं बल्कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का है। जिसमें भानु प्रताप सिंह एक व्यक्ति से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी को गाली दे रहे हैं। यह ऑडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह ऑडियो भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के द्वारा 'ट्राईसिटी टुडे' को भेजी गई है। इस ऑडियो के वास्तविक और फर्जी होने की पुष्टि 'ट्राईसिटी टुडे' नहीं करता है।
क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जो करीब 1 मिनट 44 सेकंड का है। ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एक पदाधिकारी से बात कर रहे हैं। इसमें किसान नेता कह रहा है कि वह योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करेगा। इस पर भानु प्रताप सिंह मना करते हैं। भानु प्रताप सिंह ऑडियो में योगी आदित्यनाथ के साथ भारतीय जनता पार्टी को भी गाली देते हैं। भानु प्रताप सिंह ऑडियो में कह रहे है कि वह बसपा को समर्थन दे सकते हैं, वह सपा को भी समर्थन दे सकते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को समर्थन नहीं देंगे। भारतीय जनता पार्टी से उनका विरोध है।

ऑडियो के बाद भानु प्रताप सिंह ने सफाई दी
वहीं, दूसरी तरफ इस ऑडियो के वायरल होने के बाद भानु प्रताप सिंह ने सफाई दी है। उनका कहना है कि उनको बदनाम करने की साजिश है। भानु प्रताप सिंह का यह भी कहना है कि ऑडियो को एडिट करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। यह भारतीय किसान यूनियन भानू और किसान क्रांति दल को बदनाम करने की साजिश है।

भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने की जांच की मांग
वहीं, दूसरी ओर इस ऑडियो के जांच की मांग भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने भी की है। उन्होंने कहा है कि यह मामला बहुत गंभीर है, इसलिए इसकी जांच काफी जरूरी है। इस ऑडियो की बेहद गंभीरता से जांच होनी चाहिए। आपको बता दें कि यह ऑडियो भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के द्वारा 'ट्राईसिटी टुडे' को भेजी गई है। इस ऑडियो के वास्तविक और फर्जी होने की पुष्टि 'ट्राईसिटी टुडे' नहीं करता है।

अन्य खबरें