गौतमबुद्ध नगर में हादसे, पांच लोगों की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

नोएडा | 3 साल पहले | Rakesh Tyagi

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर में हादसे में पांच लोगों की मौत



Gautam Buddh Nagar News : गौतमबुद्ध नगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर कई हादसे हुए हैं। इन हादसों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गाजियाबाद के निवासी भाई-बहन की मौत हो गई है। इनके साथ बाइक पर सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के निवासी राजीव त्यागी अपनी मुंह बोली बहन वंदना और उसके दो बच्चों महक (13 वर्ष) और कृष्णदेव (10 वर्ष) के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बादलपुर थाना के औद्योगिक क्षेत्र के पास रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद बाइक सवार चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने वंदना और राजीव त्यागी को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि दूसरी दुर्घटना थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में रविवार की रात को हुई है। दुर्घटना में राज कुमार (34 वर्ष) की मौत हो गई है। एक अन्य दुर्घटना थाना जारचा क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी में हुई है। यहां पेड़ की डाल काटते समय नितिन कुमार नामक व्यक्ति पेड़ से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बीती रात को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-9 में रहने वाले कुलदीप (40 वर्ष) की सेक्टर-9 मे स्थित घर पर उचाई से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई कर रही है।

अन्य खबरें