नोएडा : पंकज सिंह ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 500 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये

नोएडा | 3 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | पंकज सिंह ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 500 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये



मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती और युवा दिवस के मौके पर नोएडा के विधायक और प्रदेष भाजपा उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने लगभग 500 जरूरतमंदों लोगों को कम्बल वितरित किये है। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल सेक्टर-27 में आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम नोएडा के सेक्टर-12 में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया है।

इस दौरान पंकज सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि देश में इस समय शीतलहर और ठंड काफी बढ़ गई है। ऐसे समय में सक्षम लोगों को जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए मुहीम भाजपा अलग-अलग इलाके में मुहीम चलाई जा रही है। जिसमें ठंड और शीतलहरी से बचाने के लिए कम्बल वितरण का कार्यक्रम शुरू किया है। 

कार्यक्रम का शुभारंभ पंकज सिंह ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा भारतीय संस्कृति एवं दर्शन को दिग्विजय करने वाले ओजश्वी विचारों को उपस्थित लोगों के सम्मुख रखा है। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेश कश्यप, संजय बाली, डिम्पल आनंद, गिरिजा सिंह, रवि अवाना, अनिल गुप्ता, अनिल पेशावरिया, महेंद्र कटारिया, सयानी मुरलीधरन, महेंद्र सिंह, तपन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

अन्य खबरें