Noida News : विधायक पंकज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी के 50 नेता मध्य प्रदेश के लिए रवाना 

नोएडा | 8 महीना पहले | Nitin Parashar

Google Image | विधायक पंकज सिंह



Noida News : लोकसभा से पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो गई है। सभी दल अपनी-अपनी तैयारी के साथ मैदान में उतर रहे हैं। गुणा भाग करके उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। दूसरी तरफ, भाजपा आलाकमान ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में केद्रीय मंत्री, सांसद और पदाधिकारियों को प्रत्याशी बनाने के बाद अब उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेताओं की फौज मैदान में उतार दी है। ये सभी नेता एमपी में जिला प्रभारियों से चर्चा कर जमीनी हकीकत जानेंगे। इस सूची में उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और वर्तमान में नोएडा विधायक पंकज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देकर मध्य प्रदेश भेजा गया है।

इन बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी
भाजपा ने उत्तर प्रदेश के नेताओं की ड्यूटी मध्य प्रदेश की विधानसभाओं में लगाई है। नोएडा विधायक पंकज सिंह को विदिशा की कमान सौंपी गई है। अपने दौरे के दौरान पंकज सिंह विदिशा जिले की पांच विधानसभों में बूथ लेवल पर बैठक कर रहे हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए यूपी के 50 से ज्यादा बड़े नेता भोपाल पहुंच गए हैं। इनमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह, दिनेश शर्मा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सुरेश राणा और पंकज सिंह आदि के नाम शामिल हैं। इससे पहले भाजपा भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव जैसे केंद्रीय मंत्रियों को मध्य प्रदेश चुनाव में पहले ही मैदान में उतर दिया है

भाजपा की बनेगी सरकार : पंकज सिंह
मध्य प्रदेश दौरे के दौरान नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि पिछले के चुनाव से पहले इस बार ज्यादा सीटें आयेंगी। बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने जनहित का कार्य किया है। मध्य प्रदेश में महिलाओं के प्रसव से लेकर जीवन यापन तक की योजनाएं हैं। चुनाव में इन योजनाओं के बल पर जीत मिलेगी। विपक्षी पार्टी मोदी लहर से घबरा गई है। एक बार फिर मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

अन्य खबरें