Noida News : जिस थाली में खाया उसी में किया छेद, मालिक के घर 15 लाख की चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार

नोएडा | 1 साल पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी



Noida News : सेक्टर-126 थाना पुलिस ने मालिक के घर से 15 लाख की चोरी करके भागे नौकर को गिरफ्तार किया है। इसकी शिकायत पीड़ित ने बीती रात को पुलिस को दी थी। जिसके तहत पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला
प्रवीण हीरो सिंह ने शुक्रवार की रात को पुलिस को बताया कि वह जेपी विषटाउन सोसाइटी में परिवार के साथ रहता है। उन्होंने घर के कामों के लिए योगेंद्र नामक युवक को घरेलू सहायक के रूप रखा हुआ था। योगेंद्र प्रवीण के घर पर करीब 8 वर्ष से काम कर रहा था। प्रवीण ने बताया कि वह दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में घूमने के लिए शहर के बाहर गए थे। उस दौरान उन्होंने घर की चाबी योगेंद्र को दे दी थी। उसके बाद जब उन्होंने कुछ दिनों पहले अपनी अलमारी खोलकर देखा तो उसमें से आभूषण और पैसे गायब थे। इसके बाद प्रवीण ने पुलिस को योगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। प्रवीण के मुताबिक चोरी किये गए आभूषणों की कीमत करीब 15 लाख से ऊपर है।

पुलिस ने नौकर को किया गिरफ्तार
सेक्टर-126 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी योगेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने योगेंद्र के पास 2 चैन पीली धातु,1 गले का सेट पीली धातु, 1 कड़ा पीली धातु, 1 अंगूठी नगदार पीली धातु, 15 लाख रूपये नकद बरामद किया है। पुलिस ने योगेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अन्य खबरें