गौतमबुद्ध नगर: शिवसेना ने कार्यकारिणी घोषित की, श्रीपाल राणा जिला प्रमुख बने

नोएडा | 3 साल पहले |

Tricity Today | बैठक करते पदाधिकारी



उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां कमर कस रही हैं। शिवसेना गौतमबुद्ध नगर ने भी पार्टी के नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारी से उतरा जाएगा। इसके लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ताकि बूथ स्तर तक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को पहुंचा सकें। पार्टी के गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष श्रीपाल राणा ने बताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 



पार्टी ने श्रीपाल राणा को जिला प्रमुख, विनय पंडित को जिला संगठन महामंत्री, श्रीनिवास भाटी और लोकेश कुमार को जिला उपप्रमुख, लेखराज नागर और ललित शर्मा को जिला महासचिव तथा सोहन प्रजापति को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक सिंह, अरुण सिंह बघेल, चेतन और कपिल सेन को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। निशांत शर्मा को पार्टी ने प्रेस प्रवक्ता घोषित किया है। अभिषेक उपाध्याय और अमित को जिला कार्यकारिणी सदस्य नामित किया है। विजय पंडित को जिला कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य खबरें