NOIDA BREAKING: फिरौती के लिए चाचा और भाई ने की 11 साल के बच्चे की हत्या, पुलिस ने किया सनसनखेज खुलासा

नोएडा | 3 साल पहले |

Tricity Today | पुलिस ने किया सनसनखेज खुलासा



नोएडा पुलिस ने बुधवार को एक बड़े मामले का खुलासा किया है। नोएडा के सेक्टर फेस-3 थाने क्षेत्र में एक बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बच्चे के परिवार के 2 लोगों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से फिरौती के चक्कर में बच्चे का अपहरण किया था। लेकिन अपहरण करने के कुछ देर बाद ही बच्चे की हत्या कर दी।

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में स्थित चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले 11 साल के बच्चे अभिषेक का अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि इसमें एक अभिषेक का चाचा और एक चाचा का लड़का भी शामिल है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

अंकुर अग्रवाल ने बताया कि लोगों ने बच्चे को पब्जी गेम खेलने के लिए बुलाया और उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने अपहरण करने के कुछ देर बाद ही बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को बोरे में भरकर नोएडा के सेक्टर-62 के पास फेंक दिया था। बच्चे के गायब होने के बाद बच्चे के परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें बनाकर गहनता से जांच की गई। जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक के सगे चाचा मनोज, अभिषेक के चाचा के लड़के कुणाल और तौसिफ नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी अभिषेक का अपहरण कर उसके परिजनों से फिरौती वसूलने की नियत से किया था। लेकिन अपहरण करने के कुछ समय बाद ही उन्होंने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी है। जिसके बाद शव को सेक्टर-62 के पास फेंक दिया था।

 

अन्य खबरें