नोएडा में विकास भवन के अधिकारियों का पता नहीं : Twitter पर एक साल से गायब, कारण Forget Password

नोएडा | 9 महीना पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर के विकास भवन



Noida News : उत्तर प्रदेश में जरूरतमंद जनता के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। योगी सरकार की तरफ से इसका प्रचार और प्रचार सोशल मीडिया के जरिए किया जाता है, लेकिन गौतमबुद्ध नगर के विकास भवन में बैठने वाले अधिकारी अपने ट्विटर अकाउंट बनाकर उसका पासवर्ड भूल चुके हैं। 
पासवर्ड भूल गए अधिकारी 
विकास भवन, जहां पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जिले के हर कोने तक पहुंचाने का काम किया जाता है। लेकिन, हालात ऐसे हैं कि सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक नहीं पहुंच पा रही है। हाईटेक शहर के लोग सोशल मीडिया के जरिये अपनी समस्याओं को अफसरों तक पहुंचाते हैं। लेकिन, लगता है अफसर अपने ट्विटर हैंडल का पासवर्ड भूल गए हैं, जिससे वे समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। 

एक साल से हैंडल बंद, 2020 में बना था अकाउंट 
शहर के लोग बड़ी उम्मीद से अपनी समस्याओं को ट्विटर के माध्यम से अफसरों के सामने रखते हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी शायद अपने ट्विटर अकाउंट का पासवर्ड ही भूल गए हैं। सीडीओ गौतबुद्ध नगर का ट्विटर हैंडल साल 2020 में सीडीओ अनिल कुमार ने बनवाया था। तभी से शहर में विकास की योजनाओं का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के जरिए किया जाता था। इसके साथ ही ट्विटर के माध्यम से आ रही समस्याओं का समय पर समाधान किया जाता था। लेकिन, उनके जाने के बाद से ही अधिकारी ट्विटर को नहीं चलाते हैं। इस ट्विटर अकाउंट में 26 जून 2022 को लास्ट पोस्ट किया गया था। इसके बाद से ट्विटर हैंडल को संभालने वाला कोई नहीं है।

डीएम के कार्यों की जानकारी ट्विटर पर 
डीएम मनीष वर्मा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंच रही है। लेकिन, विकास भवन में स्थित 35 कार्यालयों में जनता के लिए किया जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है।

अन्य खबरें