पंकज सिंह ने मदनलाल से मुलाकात की : मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा

नोएडा | 11 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | पंकज सिंह ने मदनलाल से मुलाकात की



Noida News : नोएडा के विधायक और उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने बुधवार को 1974 से 1987 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले व 1983 के ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के लिए शानदार पारी खेलने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मदन लाल से मुलाकात की। इस दौरान पंकज सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यों की जानकारी दी। पंकज सिंह और मदन लाल ने तमाम मुद्दों पर लंबी चर्चा की। पंकज सिंह ने कहा, “इस मुलाकात का अनुभव अत्यंत सुखद रहा।” दूसरी ओर मदन लाल ने कहा, “मैं पंकज सिंह के सरल और सौम्य स्वभाव का कायल हो गया हूं। उनके साथ भाजपा की सरकारों के कामकाज को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।”

पंकज सिंह ने कहा, भारतीय जनता के 'संपर्क से समर्थन' अभियान के तहत उनसे मुलाकात की। उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याण नीतियों से अवगत कराया। पिछले 9 वर्षों में माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के सशक्तीकरण और विकास के लिये निरंतर सार्थक प्रयास किए गए हैं।” पंकज सिंह केंद्र सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों पर शहर के प्रबुद्ध लोगों से चर्चा करने के लिए मुलाक़ात कर रहे हैं।

अन्य खबरें