नोएडा में लापता डॉग का पोस्टर वायरल : बस करना होगा इतना काम, बिंगो दिलायेगा आपको इनाम

नोएडा | 3 महीना पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | लापता डॉग का पोस्टर वायरल



Noida News : नोएडा में कुत्ते को लेकर इतने विवाद हो चुके हैं कि अगर किताब भी लिखी जाए तो पन्ने कम पड़ जाएंगे। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक बच्चे ने कुत्ते को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया था। इसके उसके बाद बच्चे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया था। इसी बीच नोएडा के सेक्टर-45 से एक कुत्ते के गायब होने की खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर लापता कुत्ते का पोस्टर वायरल हो रहा है। ढूंढने वाले को मालिक ने इनाम देने का दावा भी किया है। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-45 की एक सोसाइटी में 15 जनवरी रात 10 बजे से बिंगो नामक डॉगी गायब है। मालिक उसे कई दिनों से ढूंढ रहा है, लेकिन वह मिल नहीं पा रहा है। अब कुत्ते के मालिक ने इसका एक पोस्टर बनाया है। जिसमें बिंगो के मालिक ने लिखा है कि बिंगो को ढूंढने में हमारी मदद करें। 16 जनवरी 2024 से लापता है। बिंगो गले में नीला लाल पट्टा पहने है। आखिरी बार सेक्टर-45 नोएडा में उसे देखा गया है। ढूंढने वाले को मिलेंगे नगद पुरस्कार 5000 हजार रुपए। नीचे उन्होंने अपना नंबर के साथ तीन फोटो शेयर किए हैं।

अन्य खबरें