नोएडा के यात्रीगण ध्यान दें ! यूपी रोडवेज दो महीने बाद रात में चलाएगी बसें, इतने यात्रियों का होना जरूरी

नोएडा | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Google Image | Symbolic Image



Noida News : कोहरे, धुंध और प्रदूषण के कॉकटेल ने दिल्ली-एनसीआर में पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। कोहरे ने सबसे ज्यादा लोगों को प्रभावित किया। जिनमें कई लोगों की जान चली गई हैं। इस वजह से रात्रि में बस सेवा को रोक दिया गया था। कोहरा और ठंड कम होने के बाद एक बार फिर यात्री रात में सफर कर सकेंगे। सेक्टर-35 मोरना डिपो में रात 10 बजे के बाद किसी भी रूट पर दस या उससे ज्यादा यात्री होने पर बस की सुविधा दी जाएगी। अभी तक डिपो से रात दस बजे आगरा और मथुरा के लिए अंतिम बस निकलती है।

यात्री मिलने पर बस को चला सकेगा 
नोएडा परिवहन विभाग के एआरएम एनपी सिंह के मुताबिक, पहली बस सुबह पांच बजे शुरू होती है। इनमें आगरा, मेरठ और बदायूं की बस शामिल हैं। रात दस बजे के बाद डिपो की अपनी बस सेवा नहीं है। इसकी वजह यात्रियों का नहीं मिलना है। अन्य डिपो की एसी बस रात में नोएडा होकर निकलती हैं। इनमें भी सीट बुकिंग कराकर सफर करने वाले यात्री होते हैं। उन्होंने कहा कि रात में दस या इससे अधिक एक मार्ग के यात्री मिलने पर बस को चला दिया जाएगा।

रात 9 से सुबह 7 तक बसें नहीं मिलेंगी
नोएडा डिपो से रात 9 बजे से लेकर सवेरे 7 बजे तक बस सेवाओं का संचालन कोहरे के कारण बंद किया गया था। रात के इन 10 घंटों के दौरान बस सेवाएं पूरी तरह बंद रखने का निर्देश प्रदेश सरकार की ओर से दिया गया था। हल्की गर्मी आते ही रात को अब यात्रियों की संख्या के मुताबिक बस को चलाया जा सकेंगे।

अन्य खबरें