Noida : वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान में संजय चौहान का किया सम्मान, बनाए गए सचिव 

नोएडा | 3 घंटा पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | संजय चौहान



Noida News : सेक्टर-62 स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन में आयोजित कार्यक्रम में संजय चौहान जी को सचिव की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया। उनकी नियुक्ति वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान के अध्यक्ष प्रेमसिंह चौहान ने की।

सभी ने किया निर्णय का स्वागत
प्रेम सिंह चौहान ने कहा कि यह अवसर न केवल संस्थान के लिए, बल्कि पूरे समुदाय के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने इस नियुक्ति का समर्थन किया और सहमति जताई। सभी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए संजय चौहान के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया। यह सम्मान उनकी सेवा, मेहनत और समर्पण का प्रतीक है, जो उन्होंने संस्थान और समाज के लिए किया है।

एकता का दिया संदेश
इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपने विचार साझा किए। आयोजन ने सभी को एकजुट होकर संस्थान के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रेरित किया और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम वास्तव में एक प्रेरणादायक क्षण था और एक नई ऊर्जा के साथ संस्थान के कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

अन्य खबरें