सोनिया गांधी से ED ने की पूछताछ : नोएडा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में किया प्रदर्शन, सड़क पर लगाया घण्टों जाम

नोएडा | 2 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | प्रदर्शन



Noida : बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के ईडी के समक्ष पेश होने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के लक्ष्मीनगर में पहुंच कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर घंटो जाम लगाकर विरोध जताया। यह प्रदर्शन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में किया गया। बता दें दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक भारत के तमाम राज्यों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए।

ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग
महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म करके पुलिस स्टेट में तब्दील कर दिया है। विपक्षी पार्टी के नेताओं को बदनाम करने डराने, धमकाने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर आम जनता की आवाज को दबाना चाहती है।

यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित
रामकुमार तंवर ने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तानाशाही से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ लड़ेगा और लोकतंत्र को बचाएगा। इस प्रदर्शन में पीसीसी बबली नागर, पीसीसी देवेन्द्र भाटी, विदित चौधरी, वीर सिंह चौधरी, मुकेश यादव, उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी, चरण सिंह यादव, महासचिव सोनू प्रधान, महासचिव जितेन्द्र चौधरी, सचिव कैप्टन हरलीन बाज़वा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें