नोएडा मीडिया क्लब : अंकुर साहित्य परिवार का दसवां भावांजलि कार्यक्रम, साहित्यकारों का हुआ भव्य सम्मान

नोएडा | 2 दिन पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | कार्यक्रम



Noida News : अंकुर साहित्य परिवार द्वारा आयोजित दसवां भावांजलि कार्यक्रम रविवार को सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पधारे दर्जनों साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ नोएडा महानगर के अध्यक्ष सचिन अंबावत ने सभी प्रतिभागी साहित्यकारों को पुरस्कार प्रदान किए।

इनको मिला सम्मान 
इस दौरान पांच पुस्तकों का विमोचन भी किया गया, जिनमें 'आजादी के दीवाने', 'बेपनाह इश्क', 'हसरतें बेशुमार', 'भावांजलि दशम' और 'एक अंजुरी नेह' शामिल थीं।समारोह में कई प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किए गए। दिल्ली के वरिष्ठ गजलकार चंद्र स्वरूप बिसरिया को 'अंकुर विभूति सम्मान', धर्मपाल गांधी को 'अंकुर इतिहास विभूति सम्मान', और लुधियाना की सुनीता सोनू को 'अंकुर काव्य विभूति सम्मान' से नवाजा गया। इसके अलावा बिहार के कन्हैया प्रसाद केशरी और लखनऊ के राजेश मेहरोत्रा को 'अंकुर साहित्य उत्कृष्ट सम्मान' प्रदान किया गया।

काव्य पाठ का आयोजन 
कार्यक्रम में आयोजित काव्य पाठ ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऋतु दुग्गल, रचना जैन, चंद्र स्वरूप बिसरिया, बिमल सागर, कुंतल शर्मा रतूड़ी, एसीपी जितेंद्र कुमार, आरती शर्मा, अनीता जोशी, यादवेंद्र आर्य, राजीव भारती, राजेश मेहरोत्रा, अनूप मिश्र देवप्रयागी, रोहित मिश्र, पूरन भंडारी, डॉ. मिथिलेश कुमार, श्रीवास्तव शिखर, कन्हैया प्रसाद केशरी और मनीष जैन मौजी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक निर्मेष त्यागी वत्स ने मुख्य अतिथि सचिन अंबावत और विशिष्ट अतिथि पंडित विजय मिश्रा को अंकुर साहित्य परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस भव्य आयोजन के पीछे अंकुर परिवार के मुख्य आयोजक निर्मेष त्यागी वत्स, संयोजक सुनीता सोनू, आयोजक मनीष जैन और रचना जैन की मेहनत रही। कार्यक्रम का संचालन रोहित मिश्र, यादवेन्द्र आर्य और राजदीप सिंह ने किया, जिन्होंने अपने कुशल संचालन से श्रोताओं को बांधे रखा।

अन्य खबरें