नोएडा में सोच समझ कर खरीदें सामान : घी, बेसन और सरसों तेल में मिलावट का अंदेशा, 36 बड़ी दुकानों से लिए गए सैंपल 

नोएडा | 6 घंटा पहले | Nitin Parashar

Google Photo | Symbolic



Noida News : हमारे लिए भोजन सबसे जरूरी हिस्सा है। साफ-शुद्ध भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन अब एक नई समस्या सामने आई है। बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों में जहरीली चीजें मिलाई जा रही हैं। इससे हमारी सेहत खराब हो सकती है। इसके रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर और दनकौर में एक बड़ा अभियान चलाया है। उन्होंने कई दुकानों से 36 बड़ी दुकानों से खाद्य के नमूने लिए हैं। 

त्योहारों का मौसम 
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त सर्वेश मिश्र ने बताया कि कई दुकानों से 210 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। इन नमूनों में आटा, बेसन, सरसों का तेल, घी, मेयोनेज, नमकीन, मक्खन, मछली, पैक किया हुआ मांस, अंडे और अरहर और चने की दाल शामिल हैं। शक है कि इन सभी चीजों में मिलावट हो सकती है। त्योहारों के मौसम में मिलावट करने वाले लोग ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए विभाग ने यह कदम उठाया है। साथ ही हल्दी में लेड मिलाए जाने की खबरें मिल रही थी। इसके लिए 30 से ज्यादा  स्थानों से नमूने लिए गए। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि इनमें कितनी मिलावट है।

10 लाख रुपये तक का जुर्माना 
सहायक आयुक्त सर्वेश मिश्र ने बताया कि सभी नमूनों को दिल्ली की लैब में जांच के लिए भेजा गया है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद, अगर कोई नमूना फेल होता है, तो उस दुकान पर छापा मारा जाएगा। अगर कोई हल्दी में मिलावट करता पाया गया, तो उसे 3 महीने से लेकर उम्रभर की जेल हो सकती है। साथ ही 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लग सकता है। फिलहाल, जिन दुकानों से नमूने लिए गए हैं, उनके नाम गुप्त रखे गए हैं।

अन्य खबरें