नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद : बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ, एफआईआर दर्ज

नोएडा | 1 साल पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | Symbolic Image



Noida News : जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होने लगे हैं अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि पिछले कुछ दिनों के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। बीते दिनों ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक घर का ताला तोड़कर करीब 9 लाख रुपए के माल पर बदमाशों ने हाथ साफ किया था। हालांकि घटना को काफी दिन हो गए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। अब नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र से घर में घुसकर कीमती सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पीड़ित अपने गांव गया हुआ था। इसको लेकर लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

क्या है पूरा मामला 
पुलिस को शिकायत देते हुए रजनीश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-48 के B-15 में परिवार के साथ रहता है। 40 वर्षीय रजनीश मूल रूप से बिहार का रहने वाला है कुछ दिनों पहले उनके पिता का देहांत हो गया था। जिसकी वजह से वह नोएडा में स्थित घर को ताला लगाकर बिहार चले गए थे। 16 तारीख को जब वह सुबह 7:00 बजे अपने घर पहुंचे तो पड़ोसियों ने बताया कि उनका घर का ताला टूटा हुआ है और दरवाजे खुले हुए हैं। घर के अंदर जाकर देखा तो कीमती जेवरात, नगदी, कपड़े, ट्रॉली बैग और किचन का सामान आदि चीजें गायब मिली। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

जांच में जुटी पुलिस 
रजनीश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

अन्य खबरें