सड़क हादसाः ग्रेटर नोएडा में ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवान समेत दो की मौत

नोएडा | 3 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। ये सड़क हादसा सूरजपुर थाना क्षेत्र के जुनपत गांव के पास हुआ था। एक अन्य सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि लुक्सर जेल से ड्यूटी करके होमगार्ड वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक एक अज्ञात वाहन से टकरा गयी। उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे हुई इस घटना में होमगार्ड जवान की मौत हो गई। उसकी पहचान रोहतास नागर के रूप में की गयी है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जुनपद चौराहे के पास आज दो कारें आपस में टकरा गईं। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने ऑनलाइन सामान बुक कराने वाले लोगों के पार्सल में नकली सामान डालकर सप्लाई करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह लम्बे समय से ऐसी गतिविधियों में शामिल था। गिरोह अब तक सैकड़ों लोगों को अपना निशाना बना चुका है।

अन्य खबरें