नोएडा में बेलगाम कैंटर ने कुचला : दोस्त के सामने युवक ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, मामा के घर…

नोएडा | 16 दिन पहले | Junaid Akhtar

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



Noida News : नोएडा में थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में बेलगाम कैंटर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान आरोपी चालक एक युवक को कुचलता हुआ फरार हो गया। घटना में मृतक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

यह है पूरा मामला 
सेक्टर 115 सोरखा गांव निवासी विशाल ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई 27 वर्षीय गौरव 26 अप्रैल को अपने दोस्त सचिन के साथ बाइक पर दिल्ली अपने मामा के घर गया था। वहां से लौटते समय रात करीब 11 बजे जैसे ही गौरव और सचिन बाइक से सेक्टर-57/58 के मध्य टी प्वाइंट पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात कैंटर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गौरव और विशाल बाइक से दूर जा गिरे। राहगीरों ने गौरव और सचिन को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गौरव को मृत घोषित कर दिया गया।  इस दौरान आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। विशाल ने पुलिस को कैंटर का नंबर भी उपलब्ध कराया है। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कैंटर नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें