Noida News : खतरनाक खंजर लेकर हुक्का पीते युवकों का वीडियो वायरल, तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा | 1 साल पहले | Rakesh Tyagi

Tricity Today | खतरनाक खंजर लेकर हुक्का पीते हुए युवक



Noida News : सोशल मीडिया पर हाथों में खतरनाक खंजर लेकर हुक्का पीते कुछ युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए नोएडा का बताया हैं। हालांकि, पुलिस अब तक वीडियो के बारे में जानकारी नहीं जुटा पाई है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि जांच की जा रही है।
रविवार सुबह एक ट्वीट यूजर ने किया ट्वीट
दरअसल, रविवार की सुबह ट्विटर पर डॉ.अजय वर्मा नाम के एक यूजर ने नोएडा और यूपी पुलिस को टैग करते हुए यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में चार युवक बिस्तर पर बैठकर हुक्का पी रहे हैं। उनके हाथ में एक खतरनाक खंजर है। जिसकी युवक बारी-बारी नुमाइश करते हैं। वीडियो में खिड़की के जरिए बाहर का व्यू भी दिखाया जाता है। जिसमें नोएडा के ही जैसी बड़ी इमारतें दिख रही हैं। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि नोएडा में खतरनाक खंजर के साथ हुक्का पीते युवक ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है।

छानबीन करने में जुटी नोएडा पुलिस
इस ट्वीट में डॉ.अजय वर्मा ने नोएडा पुलिस को टैग किया है। वीडियो पोस्ट होते ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। जिस खंजर की युवक वीडियो में नुमाइश कर रहे हैं, वह देखने में बिल्कुल ऐसा है जैसा फिल्मों में विलेन के पास होता है। नोएडा पुलिस ने भी मामले में संज्ञान लिया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि वीडियो किस क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जानकारी में जुटाने में लगी हुई है।

अन्य खबरें