नोएडा : संदिग्ध हालात में छत से गिरी महिला, उपचार के दौरान हुई मौत

नोएडा | 2 साल पहले | Aman Bhati

Google Image | Symbolic Photo



Noida News : नोएडा सेक्टर-11 में मंगलवार की शाम को एक महिला अपनी छत पर गमलों ठीक करते हुए संदिग्ध हालात नीचे गिर गई। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को पास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जिसके बाद गुरुवार को देर रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय महिला का नाम सोनिया है। सेक्टर- 11 स्थित अपने घर पर मंगलवार शाम को अपने मकान की छत पर गमलों को ठीक कर रही थी और पानी दे रही थी। इसी समय महिला संदिग्ध हालात में अपनी छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजनों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। मौत के बाद सेक्टर-24 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रीड की हड्डी में आई गंभीर चोट
थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि महिला के उपचार के दौरान मौत हो गई है। छत से गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का सही कारण का पता चल सकता है।

अन्य खबरें