नोएडा में युवक ने खुद में लगाई आग : कमरे से उठती लपटें देख पड़ोसियों के उड़े होश, जानिए कारण 

नोएडा | 15 दिन पहले | Junaid Akhtar

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



Noida News : नोएडा में बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। शहर के थाना फेस 1 क्षेत्र में रहने वाले एक 24 साल के युवक खुद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घटना में जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह है पूरा मामला 
मूल रूप से बिहार निवासी 24 साल का राजा नोएडा के सेक्टर 9 में किराए के मकान में रहता थ। वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन था। बुधवार शाम राजा ने अपने कमरे पर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। इसके बाद कमरे में भी आग लग गई। कमरे से आग की लपटें निकलती देख पड़ोसियों के होश उड़ गए। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि युवक सेक्टर 9 में अकेले रहता था। उसके एक मामा दिल्ली में रहते हैं। पुलिस से सूचना मिलने के बाद वह नोएडा आ गए हैं। काफी छानबीन करने के बाद भी युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें