लखनऊ: पंचायत चुनाव से पहले यूपी के 6 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया, देखें लिस्ट

Google Image | 6 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया



उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर सोमवार को पुलिस विभाग में 6 पीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार बेहद गंभीर नजर आ रही है। इस क्रम में पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है। आने वाले समय में ट्रांसफर की दूसरी सूची भी जारी हो सकती है।

ट्रांसफर के आदेश को किया गया संशोधित
प्रदेश सरकार ने 6 डिप्टी एसपी का स्थानांतरण किया है। इनमें चार अधिकारियों के पूर्व में हुए ट्रांसफर के आदेश को संशोधित किया गया है। वहीं दो अधिकारियों का अन्य जिलों में ट्रांसफर किया गया है। 

इन अधिकारियों का हुआ तबादला
बीना ठाकुर का मंडलाधिकारी कानपुर के पद पर हुआ स्थानांतरण निरस्त कर पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना, मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर बनी रहेंगी। आलोक कुमार अग्रहरि का पुलिस उपाधीक्षक मैनपुरी के पद पर हुआ स्थानांतरण संशोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक, सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। तेज बहादुर सिंह का पुलिस उपाधीक्षक हरदोई के पद पर हुआ स्थानांतरण संशोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक महोबा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। 

राज कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक महोबा से पुलिस प्रशिक्षण अकादमी मुरादाबाद भेजा गया। सत्येन्द्र कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी देते हुए हरदोई भेजा गया है। विजय पाल सिंह का पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी मुरादाबाद के पद पर हुआ स्थानांतरण बदलते हुए पुलिस उपाधीक्षक, मैनपुरी के पद पर ट्रांसफर किया गया है। इन सभी को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर चार्ज लेने के लिए कहा गया है।

अन्य खबरें