कांग्रेस का आखिरी सस्पेंस खत्म : प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ेंगी चुनाव, राहुल गांधी होंगे अमेठी में खड़े

Google Image | Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi



Uttar Pradesh News : भीतरी मतभेदों को दूर करते हुए पार्टी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को आगामी लोकसभा चुनाव में अपना प्रमुख चेहरा बनाने का निर्णय किया है। राहुल गांधी अमेठी लोकसभा क्षेत्र से और प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। दोनों नेता शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। यह फैसला करीब एक महीने से चले आंतरिक विवादों को समाप्त करता है। 

राहुल गांधी इस सीट पर 3 जीते
कांग्रेस के एक शीर्ष नेता ने बताया कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता इस पर सहमत थे। वरिष्ठ प्रवक्ताओं ने भी इस कदम का समर्थन किया है। अमेठी में कांग्रेस की लंबी परंपरा रही है। जहां राहुल गांधी ने तीन बार जीत हासिल की, लेकिन 2019 में उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रहा है, जहां से सोनिया गांधी पांच बार विजयी रही हैं।  

बड़े नेताओं की नजरें तीखी
राहुल और प्रियंका के चुनावी मैदान में उतरने से कांग्रेस का प्रचार अभियान रफ्तार पकड़ेगा। देश भर में उनके घोषणा पत्र और भाषणों पर नजरें टिकी रहेंगी। उत्तर प्रदेश की सियासत में इसके तेज प्रभाव देखने को मिलेंगे।

अन्य खबरें