मेरठ से दर्दनाक खबर : डीजे पर नाचते हुए अचानक गिरी दुल्हन की बहन, मौत

Tricity Today | नाचते-नाचते जमीन पर गिर लड़की की मौत



Meerut News : शादी से एक दिन पहले मेरठ के लिसाड़ीगेट के एक घर में मेहंदी की तैयारी चल रही थी। हर तरफ ख़ुशी का माहौल था डीजे पर बॉलीवुड गाने चल रहे थे लोग झूम रहे थे। लेकिन इसी बीच घर में कुछ ऐसा हो गया जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था। दरअसल, दुल्हन की बहन नाचते-नाचते जमीन पर गिर गयी और मौके पर ही उसने दम भी तोड़ दिया। 

कब और कैसे हुई घटना 
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात अहमदनगर गली नंबर-2 के रहने वाले महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को बरात आनी थी। इसी के चलते घर में हल्दी का प्रोग्राम चल रहा था। प्रोग्राम के दौरान दुल्हन की चचेरी बहन रिमशा और मोहल्ले की कुछ अन्य लड़कियां डीजे पर डांस कर रही थी तभी दुल्हन की बहन रिमशा गिर गई। साथ में डांस कर रही लड़कियों ने उसे उठाने का प्रयास किया रिमशा के नहीं उठने पर लड़कियों ने शोर मचा दिया।

मौत के बाद परिजनों में कोहराम 
इस दौरान घर में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद परिवार के लोग रिमशा को लेकर एक निजी डॉक्टर के पास पहुंचे जहां डॉक्टर ने रिमशा को मृत घोषित कर दिया। रिमशा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, परिवार के लोगों ने फिलहाल शादी के प्रोग्राम को रोक दिया है।

अन्य खबरें