Yamuna Authority : यमुना अथॉरिटी किसानों को घर-घर जाकर बांट रही मुआवजा, धनौरी गांव के 37 किसानों को 9.53 करोड़ दिए

Tricity Today | यमुना अथॉरिटी किसानों को घर-घर जाकर बांट रही मुआवजा



Yamuna Authority : यमुना अथॉरिटी ने किसानों को अतिरिक्त 7.64 प्रतिशत मुआवजा उनके घर जाकर ही बांटना शुरू कर दिया है। किसानों को बढ़े हुए मुआवजे के लिए अब अथॉरिटी दफ्तर में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यमुना अथॉरिटी ने घर जाकर किसानों को मुआवजा बांटने की शुरूआत धनौरी गांव से कर दी है।

37 किसानों को 9,53,85,912 करोड़ रुपये बांटे
यमुना अथॉरिटी के ओएसडी (लैंड) शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि धनौरी गांव में कैंप लगाकर 37 किसानों को 9,53,85,912 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा गया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह प्रत्येक गांव में अभियान चलाकर किसानों को मुआवजा बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाकी गांवों के किसान भी अपना अतिरिक्त मुआवजा पाने के लिए अपनी फाइल तैयार करवाकर अथॉरिटी की सीआर सेल में जमा करवा दें। जिससे उनके मुआवजे की धनराशि के चेक बनाकर उनके गांव में कैंप लगाकर बांटा जा सके। इससे किसानों को आसानी होगी।

अन्य खबरें