जेवर एयरपोर्ट के पास आशियाना बनाने का सुनहरा मौका : यमुना प्राधिकरण लॉन्च कर रहा 1184 प्लॉट की योजना, किसानों को मिला अलग कोटा

Tricity Today | Symbolic Image



Greater Noida : जो लोग नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक आशियाना बनाने की योजना बना रहे, उनके लिए अच्छी खबर है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के पास 1,184 प्लॉट की स्कीम यमुना प्राधिकरण निकालने जा रहा है। इस स्कीम में 120 वर्ग मीटर के 194 प्लॉट हैं। जिसमें किसानों के लिए 17% कोटा के तहत 34 प्लॉट और फंक्शनल इंडस्ट्री वाले उद्यमियों के लिए 10 प्लाॅट रिजर्व किए गए है। 

किसानों को मिला अलग कोटा
इसी तरह 162 वर्ग मीटर के 260 प्लाॅट हैं। जिसमें 45 प्लॉट किसान और 13 प्लॉट इंडस्ट्री वालों के लिए रिजर्व है। वहीं, 200 वर्ग मीटर के 466 प्लाॅट हैं। इनमें 82 प्लॉट किसान और 23 प्लॉट उद्यमियों के लिए रिजर्व है। इसके अलावा 300 वर्ग मीटर के 208 प्लाॅट हैं। इनमें 36 प्लॉट किसान और 10 प्लाॅट इंडस्ट्री के रिजर्व है।

किसानों के लिए 206 प्लाॅट रिजर्व
मिली जानकारी के अनुसार 500 वर्ग मीटर के 24 प्लाॅट हैं। इनमें 4 प्लॉट किसान और एक प्लॉट उद्यमियों के लिए रिजर्व है। एक हजार वर्गमीटर के 13 प्लाॅट हैं। जिनमें से 2 प्लॉट किसान और एक प्लॉट उद्यमियों के लिए रिजर्व है। दो हजार वर्ग मीटर के 19 प्लॉट हैं। जिनमें 3 प्लॉट किसान और एक प्लाॅट उद्यमियों के लिए रिजर्व किया गया है। इस तरह से कुल 1,184 प्लॉट में से 206 प्लाॅट किसान और 59 प्लॉट उद्यमियों के लिए रिजर्व रखे गए हैं। एससी-एसटी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

अन्य खबरें