नाबालिक बच्ची के साथ रेप करने वाला नाना अरेस्ट, दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म

फरीदाबाद से शर्मनाक मामला : नाबालिक बच्ची के साथ रेप करने वाला नाना अरेस्ट, दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म

नाबालिक बच्ची के साथ रेप करने वाला नाना अरेस्ट, दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म

Tricity Today | पुलिस की हिरासत में आरोपी

Faridabad News : दिसंबर 2022 में पल्ला थाने में पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी ने एक 12 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी आरोपी रिश्ते में लड़की के नाना का छोटा भाई लगता है। आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद अब पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म भी दे दिया है। फिलहाल आरोपी को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

क्या है पूरा मामला 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान का 53 वर्षीय महेश के रूप में हुई है। आरोपी पीड़ित लड़की के नाना का छोटा भाई है। नवंबर 2022 में नाबालिक लड़की और उसकी मां दुर्गा पूजा के लिए पश्चिम बंगाल गए थे। वहां पर जब लड़की का पेट दर्द हुआ तो उन्होंने अस्पताल में उसका चेकअप करवाया तो पता चला कि लड़की गर्भवती है और 17 नवंबर को उसने एक बच्चे को जन्म भी दे दिया। लड़की से जब उसकी मां ने पूछताछ की तो पता चला कि उसके नाना के छोटे भाई आरोपी महेश ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इसके तहत 19 नवंबर को पश्चिम बंगाल के मच्छीपारा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई जो डाक के माध्यम से फरीदाबाद पहुंची और उसके पश्चात 6 दिसंबर 2022 को आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके फरीदाबाद पुलिस द्वारा मामले में जांच शुरू की गई। आरोपी को जैसे ही इसके बारे में पता चला तो वह फरार हो गया और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल बदलकर रहने लगा। आरोपी की छानबीन के लिए पुलिस ने कई बार कई स्थानों पर रेड डाली परंतु आरोपी बचता रहा। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 
पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि पीड़ित लड़की के एक भाई और एक बहन है जो अपने माता-पिता के साथ काम पर चले जाते थे। लड़की की मां सुरक्षा के मद्देनजर लड़की को उसके छोटे नाना के पास छोड़कर चली जाती थी। लड़की को अकेली देखकर आरोपी मौके का फायदा उठाता था और बहला-फुसलाकर लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। फिलहाल नाबालिक लड़की अपने घर पर है वह और उसका बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.