बेटे को रेप के मामले में गिरफ्तारी से बचाने के लिए साइबर ठग ने ऐंठे 5 लाख रुपये

गाजियाबाद में रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी इंजीनियर से किया फ्रॉड : बेटे को रेप के मामले में गिरफ्तारी से बचाने के लिए साइबर ठग ने ऐंठे 5 लाख रुपये

बेटे को रेप के मामले में गिरफ्तारी से बचाने के लिए साइबर ठग ने ऐंठे 5 लाख रुपये

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना कविनगर की एक सोसायटी में रहने वाले रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को साइबर ठग ने 5 लाख रुपये ठग लिये। ठगों ने फोन कर बताया कि उनके बेटे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। रिहाई के बदले बुजुर्ग से पांच लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह है पूरा मामला 
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मई की दोपहर उसके पास एक शख्स का फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि वह गाजियाबाद पुलिस का इंस्पेक्टर है। उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई की एक लड़की ने रेप का केस दर्ज कराया है। आशीष को लेने के लिए मुंबई से पुलिस आई है। उनसे कहा गया कि अगर वह बताए गए खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर देंगे तो उनके बेटे का मुंबई में चालान नहीं होने दिया जाएगा और उसका नाम अपराधियों की सूची से हटा दिया जाएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच 
आरोपियों के जाल में फंसकर उसने 5 लाख रुपये का इंतजाम किया और बताए गए खातों में पैसे ट्रांसफर करवा दिए। शाम करीब तीन बजे उनके बेटे का फोन आया तो उन्होंने उसे पूरी कहानी बताई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.