अब “FRENS” के नाम से जानी जाएगी फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन एओए, कार्यकारिणी में होंगे 15 सदस्य

गाजियाबाद में दोस्ती के अहसास का एक्सक्लूसिव आईडिया : अब “FRENS” के नाम से जानी जाएगी फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन एओए, कार्यकारिणी में होंगे 15 सदस्य

अब “FRENS” के नाम से जानी जाएगी फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन एओए, कार्यकारिणी में होंगे 15 सदस्य

Tricity Today | फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन एओए की जीबीएम में मंच पर मौजूद पदाधिकारी

Ghaziabad News : फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन एओए की जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मीटिंग में आम सहमति से संगठन के नाम में परिवर्तन करने का प्रस्ताव पास किया गया है। इस प्रस्ताव के मुताबिक अब संगठन को फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन सोसायटीज के नाम से जाना जाएगा। अंग्रेजी में संगठन का उपनाम FRENS (फ्रेंस) होगा, जो दोस्ती की संज्ञा का अहसास कराएगा। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या 13 से बढ़ाकर 15 करने का भी निर्णय जीबीएम में लिया गया है।

आशियाना पाम कोर्ट में हुईजीबीएम
फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन एओए की जीबीएम आशियाना पाम कोर्ट के क्लब में संपन्न हुई। जीबीएम में शामिल समस्त राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र से आमंत्रित सदस्यों की लगभग डेढ़ घंटे से अधिक चली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। फेडरेशन अध्यक्ष सचिन त्यागी ने बताया कि एजेंडा के अनुरूप पिछली सभी कार्यकारिणी बैठकों को इस आम सभा ने पारित किया है, इसके साथ फेडरेशन के नाम में एओए के स्थान पर सोसाइटीज को प्रयुक्त करने का प्रस्ताव पुनः पारित किया गया है।

दो कार्यकारिणी सदस्य बढ़ाए गए
संगठन महासचिव डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी के प्रारूप में कुछ मामूली फेरबदल इस आम सभा ने किए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी कर 15 की गई है व प्राथमिक सदस्यों में से संस्थापक सदस्य रहे अतुल त्यागी एवं एमसीसी सिग्नेचर हाइट्स सोसाइटी के वर्तमान महासचिव मोनू कुमार त्यागी को कार्यकारिणी में सम्मिलित कर लिया गया है। इस ही के साथ वरिष्ठ सचिव मुकेश त्यागी व मीडिया सह–प्रभारी दीपांशु मित्तल को उनकी इच्छानुसार पदमुक्त करते हुए, अभिनव त्यागी को वरिष्ठ सचिव एवं मोनू कुमार त्यागी को मीडिया सह–प्रभारी नियुक्त किया गया है।

संजीव त्यागी वरिष्ठ संरक्षक चुने गए
संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध गुप्ता ने बताया कि इस आम सभा ने फेडरेशन के संरक्षक मंडल में भी मामूली सुधार किया गया है, जिसमें संगठन के संस्थापक सदस्य संजीव त्यागी एडवोकेट को फेडरेशन का वरिष्ठ संरक्षक चुना गया है, जबकि मुख्य संरक्षक, वरिष्ठ पत्रकार श्री हेमंत त्यागी ही रहेंगे। संगठन के नव मनोनीत वरिष्ठ सचिव अभिनव त्यागी ने आम सभा को धन्यवाद प्रेषित किया और बताया कि संगठन अध्यक्ष सचिन त्यागी अतिशीघ्र, पारिवारिक अवकाश के चलते कुछ सप्ताह शहर में नहीं रहेंगे, संबंधित घोषणा उनके द्वारा आज की बैठक के पश्चात की गई है, उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध गुप्ता संगठन अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।

वरिष्ठ सचिव का जन्मदिन मनाया
इस आम सभा के अंत के बाद संगठन कार्यकारिणी द्वारा नव मनोनीत वरिष्ठ सचिव अभिनव त्यागी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ सचिव अभिनव त्यागी ने बताया कि बैठक में संगठन उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता व सचिव गणेश्वर रल्हन के साथ कोषाध्यक्ष  गगन भारद्वाज व मीडिया प्रभारी मोहित नारायण एवं महिला प्रकोष्ठ प्रमुख शिप्रा त्यागी व सदस्य मंजू गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.