धीरेंद्र सिंह ने दिया भरोसा, कहा- उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के साथ

किसान आंदोलन के बीच जेवर विधायक का पहला बयान : धीरेंद्र सिंह ने दिया भरोसा, कहा- उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के साथ

धीरेंद्र सिंह ने दिया भरोसा, कहा- उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के साथ

Tricity Today | किसान और जेवर विधायक

Greater Noida News : जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को किसानों को आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार उनकी सभी जायज मांगों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के वाजिब हक को सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।"

योगी आदित्यनाथ ने किया 5 सदस्यीय समिति का गठन
पिछले कुछ दिनों से जिले के किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। उनकी प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने तुरंत सक्रियता दिखाई और ग्रेटर नोएडा और नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जुड़े किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया। इसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया।

किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मिले किसान
शुक्रवार को रबूपुरा स्थित आवास पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के अध्यक्ष श्यौराज सिंह और भारतीय किसान यूनियन भानु समेत कई किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा।

"अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी"
इस दौरान विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, "किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही उन अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी, जो सरकार को गुमराह करते हैं।" उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाएगी जो किसानों के अधिकारों के खिलाफ हो। विधायक ने किसानों से कहा, "आपकी सभी जायज मांगों को पूरा कराने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है।"
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tricity Today (@tricitytoday_)


पुरानी सरकारों की नीतियों पर उठाए सवाल
विधायक धीरेंद्र सिंह ने अपने बयान में पुरानी सरकारों की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि, "वर्तमान में जो समस्याएं किसानों को झेलनी पड़ रही हैं। वह पूर्ववर्ती सरकारों की गलत नीतियों की देन हैं, लेकिन वर्तमान सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को न्याय मिले। उनकी जमीन और अधिकारों की रक्षा हो।"

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.