बदमाश ने हथियार की बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान

ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर : बदमाश ने हथियार की बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान

बदमाश ने हथियार की बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान

Tricity Today | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर दो सगे भाइयों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के दौरान बदमाश ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

सगे भाइयों पर की थी फायरिंग 
ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि 14 अक्तूबर को लोदना गांव निवासी सगे भाई आशु और अंशु बाइक से जेवर जा रहे थे। आरोप है कि बांकापुर गांव में सागर, उधम और कुणाल ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली बाइक के टायर में लगी। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे जयप्रकाश से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई और जयप्रकाश घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी सागर, उधम और कुणाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।  

तमंचा निकालकर पुलिस पर की फायरिंग
एडीसीपी ने बताया कि सोमवार शाम को जेवर पुलिस ने इस वारदात में शामिल आरोपी उधम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा चाचली रोड स्थित एक खेत में छिपा रखा है। पुलिस आरोपी को वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने छिपाया हुआ तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश उधम पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया है। वारदात में शामिल फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.