ग्रेटर नोएडा में अवैध संबंधों का विरोध करने पर डॉक्टर बना हैवान, कर डाला ये काम 

शर्मनाक खबर : ग्रेटर नोएडा में अवैध संबंधों का विरोध करने पर डॉक्टर बना हैवान, कर डाला ये काम 

ग्रेटर नोएडा में अवैध संबंधों का विरोध करने पर डॉक्टर बना हैवान, कर डाला ये काम 

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida : अवैध संबंधों को लेकर एक पढ़ा लिखा डॉक्टर भी कभी-कभी हैवान बन जाता है। वो इस तरह की हैवानियत कर गुजरता है, जिसका अंदाजा उसकी पत्नी भी नहीं लगा पाती और उसका शिकार हो जाती है। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में सामने आया है।

जानिए पूरा मामला
दरअसल, थाना बीटा 2 क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर अवैध संबंधों का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि वह उसके साथ रोजाना मारपीट करता है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छाया तोमर ने अपने पति डॉक्टर अरविंद के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पुलिस ने शुरू की जांच 
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि उसके पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। जब वह अवैध संबंधों का विरोध करती है तो डॉक्टर उसके साथ मारपीट करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.