शादी के 14 साल बाद महिला ने ससुराल में किया सुसाइड, भाई ने 6 लोगों पर कराई एफआईआर

Greater Noida : शादी के 14 साल बाद महिला ने ससुराल में किया सुसाइड, भाई ने 6 लोगों पर कराई एफआईआर

शादी के 14 साल बाद महिला ने ससुराल में किया सुसाइड, भाई ने 6 लोगों पर कराई एफआईआर

Google Photo | Symbolic Photo

Greater Noida News : थाना जेवर क्षेत्र के गांव थोरा बंकापुर में ब्याही एक महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में उसके भाई ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि उनके उत्पीड़न के चलते उसकी बहन ने आत्महत्या की है। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बृजेश निवासी जनपद बुलंदशहर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

क्या है पूरा मामला 
रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी बहन प्रीति की शादी 14 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से बंकापुर गांव में रहने वाले विकास के साथ हुई थी। पीड़ित का आरोप है की शादी के समय से ही उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। उन्होंने अपनी जमीन बेचकर करीब 6.5 लाख रुपये का सामान अपनी बहन को दोबारा से दहेज के रूप में दिया। इसके बावजूद भी उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते रहे। 

बहन ने मरने से पहले बोली थी यह बड़ी बात
पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन को कई बार इन लोगों ने मारपीट कर उसे मायके भेज दिया, लेकिन वो लोग बीच-बचाव करके उसे ससुराल में भेज देते थे। कुछ समय पहले उनकी मां का देहांत हो गया था। क्रिया में भाग लेने के लिए उसकी बहन भी आई थी। उसने कहा था, "भैया अगर तुमने मुझे ससुराल वापस भेजा तो मेरे ससुराल वाले मेरी हत्या कर देंगे।" 

इस तरीके से हुई महिला की मौत
पीड़ित का आरोप है कि बीते 15 अक्टूबर को उसकी बहन ने फोन करके बताया कि उसके ससुराल के लोग उसकी हत्या करने की प्लानिंग कर रहे हैं। उसके बाद 16 अक्टूबर को वह अपनी बहन को लेने के लिए जाने वाला था। इसी बीच उसकी बहन ने अपनी ससुराल में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बहन की ससुराल पक्ष में सुमन, शिव शंकर, विकास, आकाश और योगिता ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.