बकायेदारों से जल्द होगी वसूली, अफसरों के साथ हुई बैठक

एक्शन मॉड में हापुड़ डीएम मेधा रूपम : बकायेदारों से जल्द होगी वसूली, अफसरों के साथ हुई बैठक

बकायेदारों से जल्द होगी वसूली, अफसरों के साथ हुई बैठक

Google Image | DM Medha Rupam

Hapur : जिलाधिकारी मेधा रूपम और अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन ने राजस्व वसूली से संबंधित अधिकारियां के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में वृद्धि लाएं। सभी बड़े बकायेदारों पर कार्यवाही की जाए। परिवहन, विद्युत, आबकारी विभाग और नगर निकायो में लक्ष्य के अनुरूप वसूली जल्द की जाए। साथ ही अवैध शराब की रोकथाम के लिए छापेमारी जारी रहे। जिले में बिजली चोरी की शिकायतें ना मिले। विद्युत से संबंधित समस्याओं का निराकरण विशेष कैंप के माध्यम से कराएं।

अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिशासी अधिकारियों से कहा कि राजस्व वसूली में वृद्धि लाएं। सभी मदों में नियमित रूप से लक्ष्य के सापेक्ष वसूली होनी चाहिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि राशन वितरण की व्यवस्था पूर्ण तरीके से पारदर्शी होना चाहिए। प्रत्येक कार्ड धारक को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.