योग करके लिया स्वस्थ रहने का संकल्प 

नोएडा में CTA Apparels ने मनाया विश्व हृदय दिवस : योग करके लिया स्वस्थ रहने का संकल्प 

योग करके लिया स्वस्थ रहने का संकल्प 

Tricity Today | योग

Noida News : विश्व हृदय दिवस पर नोएडा स्थित CTA Apparels ने स्वास्थ्य और सेहत को बढ़ावा देने के लिए योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए नियमित व्यायाम और योग करने का संदेश दिया।

स्वस्थ रहने से बढ़ेगी कार्यक्षमता 
CTA Apparels के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कंसल ने इस दौरान कहा कि एक स्वस्थ हृदय स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है। हृदय सीधे तौर पर जीवन का केंद्र है। विश्व हृदय दिवस पर सभी को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए प्रोत्साहित होने और दूसरों को भी प्रेरित करने की जरूरत है। नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित पोषण और मानसिक तंदुरुस्ती के माध्यम से स्वस्थ रहकर अपनी कार्यक्षमताओं को बढ़ाया जा सकता है।

कर्मचारियों की हुई स्वास्थ्य जांच 
इस दौरान सभी कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच भी हुई। इस दौरान स्वस्थ रहने के तरीकों के बारे में भी बताया गया। योग और ध्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिससे मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन की जानकारी दी गई। आयेाजन के माध्यम से कार्यस्थल और उसके बाहर जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देए जाने की प्राथमिकता को दर्शाया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.