भारतीय किसान यूनियन ने मेरठ कमिश्नरी का किया घेराव, ग्रेटर नोएडा समेत किसानों के ये 11 मुद्दे उठाए

बड़ी खबर : भारतीय किसान यूनियन ने मेरठ कमिश्नरी का किया घेराव, ग्रेटर नोएडा समेत किसानों के ये 11 मुद्दे उठाए

भारतीय किसान यूनियन ने मेरठ कमिश्नरी का किया घेराव, ग्रेटर नोएडा समेत किसानों के ये 11 मुद्दे उठाए

Tricity Today | भारतीय किसान यूनियन ने मेरठ कमिश्नरी का किया घेराव

Meerut/Noida News : भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के नेतृत्व में मेरठ कमिश्नरी पर हुई। इसमें मेरठ मंडल के काफी किसान नेता शामिल हुए। महापंचायत को संबोधित करते हुए ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया है।

11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि महापंचायत में एडिशनल कमिश्नर महेंद्र प्रसाद को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक महीने का समय दिया है। अगर एक महीने के अंदर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मेरठ कमिश्नरी पर अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा। महापंचायत के आयोजक युवा प्रदेश प्रभारी निशांत भड़ाना ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महापंचायत के लिए किसानों की समस्याओं को लेकर आदेश दिया कि किसानों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो एक महीने बाद कमिश्नरी की तालाबंदी की जाएगी।

महापंचायत में ये लोग मौजूद रहे
इस मौके पर महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि चौधरी, फरमान त्यागी, सुभाष नंबरदार, बृजेश भाटी, कृष्ण नागर, निशांत भड़ाना, योगेश गुर्जर, लोकेश भाटी, मुकेश सोलंकी, अनीश गाजी, अनिल चौधरी, मनोज प्रधान, अमित कसाना, गुरदीप गुर्जर, मुनेंद्र पहलवान, नरेंद्र नेताजी, रमन सिंह, प्रताप नागर, अंजू पुंडीर, डॉ. सकुन सिंह, प्रिया राघव, आरती शर्मा, सुरेंद्र लोहिया, शाह आलम, संदीप बंसल, आबिद अली, संजय कसाना, अनिकेत देवधर, अमित अवाना, हिमांशु तंवर, नितिन कसाना, मोहित बैसला, शाहिद सिद्धीकी, भूपेंद्र नागर, अशोक नागर, राजकुमार रूपबास, मोनू पवार, जितेंद्र गुर्जर, देव नागर, कपिल कसाना, विपिन कसाना, पूनम भाटी, सोनिया शर्मा, सागर सिंह, हरेंद्र नागर, प्रदीप भाटी, मनीष नागर, शाहिद खान, सुनीता सिंह और उमेश राणा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये हैं किसानों की मुख्य मांगें
  1. किसान आयोग का गठन
  2. संपूर्ण किसानों की कर्जा मुक्ति
  3. किसानों का बिजली बिल माफ
  4. किसानों के फर्जी मुकदमे वापस
  5. कांवड़ और बिजली दुर्घटना में मरे लोगों के परिजनों को मुआवजा
  6. बाढ़ से फसल को हुए नुकसान का मुआवजा 
  7. बुढ़ापा पेंशन 5 हजार रुपए
  8. ट्रोनिका सिटी एवं यूपीएसआईडीसी किसानों का समझौता
  9. गौतमबुद्ध नगर में किसानों के 10% भूखंड।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.