18 जिलों में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष, भाजपा के 17 और एक सपा के खाते में गया

जिला पंचायत चुनाव : 18 जिलों में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष, भाजपा के 17 और एक सपा के खाते में गया

18 जिलों में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष, भाजपा के 17 और एक सपा के खाते में गया

Google Image | भाजपा के 17 और एक सपा के खाते में गया

Jila Panchayat Chunav : शनिवार का दिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में गहमागहमी भरा रहा। सहारनपुर से लेकर गोरखपुर तक और लखीमपुर से लेकर झांसी तक राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर रहीं। दरअसल, राज्य में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव चल रहा है। जिसके लिए शनिवार को नामांकन का दिन था। 18 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें 17 भारतीय जनता पार्टी और केवल एक समाजवादी पार्टी के खाते में गया है। इस बारे में देर शाम उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है।

शनिवार की देर शाम उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन करने वालों की सूची जारी की है। आयोग ने बताया कि 18 जिलों मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, आगरा, इटावा, ललितपुर, झांसी, बांदा, चित्रकूट, श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा में एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा के जिले मऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी केवल एक-एक उम्मीदवार हैं। इटावा को छोड़कर बाकी सभी 17 जिलों में उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के हैं और इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। इटावा में समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि सभी 75 जिलों में 160 नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें से 6 पर्चे खारिज कर दिए गए। अब 57 जिलों में 154 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

किस जिले से कौन निर्विरोध निर्वाचित हुआ - 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.