दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर तकनीकी खराबी : सुबह के व्यस्त समय में बाधित हुई मेट्रो सेवा, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी, जानिए अपडेट...

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



Delhi News : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मंगलवार को एक तकनीकी खराबी के कारण रेड लाइन पर वेलकम और सीलमपुर मेट्रो स्टेशनों के बीच सेवाओं में बाधा की सूचना दी। रेड लाइन दिल्ली के रिठाला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जोड़ती है। यह घटना सुबह के व्यस्त समय में हुई, जिससे कार्यालय जाने वाले यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। इस समस्या के कारण यात्री प्रभावित हुए, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। डीएमआरसी ने बताया कि अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं बिना किसी रुकावट के चल रही हैं।

सोमवार को येलो लाइन पर आई थी समस्या
बता दें कि इससे पहले, सोमवार को यलो लाइन पर भी समस्या आई थी। जब हैदरपुर बादली मोड़ और जहांगीरपुरी स्टेशनों के बीच कुछ शरारती तत्वों ने सिग्नलिंग केबल को नुकसान पहुंचाया। इस घटना से भी मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई थीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएमआरसी ने इसके बारे जानकारी साझा की है। जिससे यात्रियों को सही समय पर अपडेट मिल सके।

डीएमआरसी ने साझा की जानकारी
डीएमआरसी ने अपनी सोशल मीडिया पर इन घटनाओं की जानकारी साझा की है और यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है। मेट्रो सेवाओं की नियमितता को बनाए रखने के लिए तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की तकनीकी दिक्कतें कभी-कभी हो सकती हैं, लेकिन प्रयास किया जाता है कि यात्रियों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े। 

अन्य खबरें