Faridabad News : प्रेमी जोड़े पर सवार हुआ प्यार का भूत, थाने में खाया 'जहर', अस्पताल लेकर दौड़ी पुलिस

फरीदाबाद | 4 महीना पहले | Aakriti Singh

Tricity Today | Symbolic Photo



Faridabad News : फरीदाबाद से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी युगल ने शुक्रवार की शाम को सारन थाने में पुलिस के सामने ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसकी वजह से थाना में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद दोनों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, दोनों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।

क्या था पूरा मामला
जवाहर कॉलोनी निवासी 17 साल की किशोरी एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसी स्कूल में सारन निवासी 21 साल का एक युवक भी पढ़ता है। एक ही स्कूल में पढ़ने वाली किशोरी की उस युवक से दोस्ती हो गई। दोनों की ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जिसके बाद वो दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में उन दोनों ने भागकर शादी करने का प्लान बनाया और दोनों घर से भाग गए।

थाने में खाया जहरीला पदार्थ
लड़की के परिजनों ने सारन पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस उन्हें बरामद कर शुक्रवार को थाने लाई और उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी। हालांकि, इस करतूत से लड़की के परिवार वाले काफी नाराज थे। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद किशोरी थाना स्थित बाथरूम से चार फिनाइल की गोली लेकर आई। दो गोली खुद निगल गई और दो अपने प्रेमी को दे दीं। उसने भी दोनों गोली खा लीं, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। इससे थाने में हड़कंप मच गया। दोनों को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।

अन्य खबरें