फरीदाबाद में भीषण सड़क हादसा : ट्राला की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत, पति घायल, चालक गिरफ्तार

फरीदाबाद | 5 महीना पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | symbolic Image



Faridabad News : सीकरी फ्लाईओवर से पलवल की तरफ उतरते वक्त एक ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी। इस  टक्कर में बाइक पर सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला का पति घायल हो गया। पुलिस ने नाकेबंदी करके ट्राला चालक को पकड़ लिया। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। यह घटना शुक्रवार शाम की है।

सीकरी फ्लाईओवर पर दुर्घटना
बुढ़िया नाले के निकट झुग्गी में खेमचंद परिवार सहित रहते हैं, जो मजदूरी करते हैं। उन पर तीन बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी साढ़े तीन महीने की चुनमुन थी। खेमचंद शुक्रवार शाम को चुनमुन सहित पत्नी अनीता को लेकर अपनी बाइक पर मथुरा किसी काम से जा रहे थे। सीकरी फ्लाईओवर को पार करते ही एक ट्राला ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनीता और उनकी गाेद में बच्ची पीछे की ओर गिरी। तभी ट्राला का पहिया अनीता के ऊपर से निकल गया। बच्ची की भी मौके पर ही मौत हो गई।

नाकाबंदी में पकड़ा गया चालक 
चालक ने ट्राला समेत भागने का प्रयास किया, लेकिन सही समय पर घटना की जानकारी सीकरी पुलिस चौकी को लग गई। पुलिस ने नाकेबंदी करके चालक को ट्राला समेत काबू कर लिया। चालक का नाम वीर सिंह है। सीकरी पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि चालक वीर सिंह ने भागने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस ने ट्राला चालक को पकड़ लिया।

अन्य खबरें