गाजियाबाद में किशोरी से हैवानियत : सगे चाचा ने मासूम के साथ किया रेप, किसी को बताने पर दी हत्या की धमकी

गाजियाबाद | 4 महीना पहले | Junaid Akhtar

Google Images | Symbolic Image



Ghaziabad News : गाजियाबाद में बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके सगे चाचा ने रेप किया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

रोटी बनाने के बहाने बुलाया था घर 
महिला अपने परिवार के साथ बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बेटी 14 साल की है। उसका पति मजदूरी करता है। उसका देवर बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है। उसकी बेटी को उसके चाचा अनिल कुमार ने रोटी बनाने के लिए अपने घर बुलाया था। घर बुलाने के बाद आरोपी चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

चाचा के डर से रहने लगी गुमसुम 
चाचा के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। जब बच्ची घर में गुमसुम रहने लगी तो परिजनों को शक हुआ। पहले तो बच्ची ने कुछ नहीं बताया। बाद में बच्ची ने अपने चाचा की करतूत बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर अनिल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

अन्य खबरें