गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात : कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, शराब पीने के दौरान जल्लाद बना था आरोपी 

गाजियाबाद | 1 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | Symbolic



Ghaziabad News : नंदग्राम थाना क्षेत्र के हरबंस नगर इलाके में एक बेटे ने अपने पिता की पिटाई कर दी। बेटे की पिटाई के बाद घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान पिता ने पुत्र को गाली दे दी जिसके बाद पुत्र ने पिता को धक्का दे दिया था। फर्श पर गिरने से पिता के सिर में चोट लग गई।

यह है पूरा मामला
मध्य प्रदेश स्थित जनपद छतरपुर के रहने वाले 50 वर्षीय अरविंद गाजियाबाद में पिछले कई वर्षों से रह रहे थे। अरविंद गाजियाबाद के हरबंस नगर गांव में अपने बेटे और पत्नी के साथ रहते थे। कुछ समय पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। वह अपने बेटे लाले के साथ राजमिस्त्री का काम करते है। आरोप है कि बुधवार की शाम को शराब पीने के दौरान उन्होने किसी बात पर लाले को गाली दे दी। जिसके बाद दोनों पिता पुत्र के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान बेटे लाले ने अपने पिता गोलू को धक्का दे दिया। फर्श पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल अरविंद को उपचार के लिए गुरुवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लाले को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का बयान
नंदग्राम एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अरविंद परिवार के साथ नंदग्राम थाना क्षेत्र के हरबंस नगर गांव में किराए पर रहता था। उसका अपने बेटे के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान हुई कहासुनी में बेटे ने अपने पिता को धक्का दे दिया। फर्श पर गिरने से पिता के सिर में चोट लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी पुत्र लाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य खबरें