गाजियाबाद से सनसनीखेज खबर : यति नरसिंहानंद की गर्दन काटने पर एक लाख के इनाम का ऐलान, आरोपी के खिलाफ एफआईआर

Tricity Today | Yeti Narsinghanand



Ghaziabad News : फेसबुक पर यति नरसिंहानंद गिरी की गर्दन काटने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने वाले फिरोज खान के खिलाफ यति रामस्वरूपानंद की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। वेव सिटी थाना पुलिस को दी गई तहरीर में यति रामस्वरूपानंद, यति यति रणसिंहानंद गिरी, यति अभयानंद गिरी, यति निर्भयानंद गिरी, शिव शक्ति धाम, डासना की ओर से कहा गया है कि हमारे गुरु यति नरसिंहानंद जी को खरोंच भी आई तो इसका जिम्मेदार फिरोज खान होगा। इस तहरीर के आधार पर फेसबुक पर पोस्ट डालकर इनाम का ऐलान करने वाले फिरोज खान के खिलाफ वेव सिटी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

आरोपी नाहल गांव का निवासी बताया
यति रामस्वरूपानंद गिरि ने पुलिस को बताया है कि मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नाहल निवासी फिरोज खान ने फेसबुक के माध्यम से यति नरसिंहानंद गिरि की गर्दन काटने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है। इस पोस्ट से हम सभी यति शिष्य अत्यंत व्यथित हैं और गुरुजी की सुरक्षा के लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार हैं। पुलिस फिरोज नाम के शख्स को तुरंत गिरफ्तार करे।

इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर
वेव सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में फिरोज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा-351 और आईटी एक्ट की धारा-66 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यति नरसिंहानंद गिरि पर पैगंबर मुहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगने के बाद देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। बता दें कि वेव सिटी थाना पुलिस ने रामस्वरूपानंद और अनिल यादव उर्फ छोटा नरसिंहानंद और एक अन्य महंत के खिलाफ भी धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

ढबारसी में यति का पुतला फूंकने पर केस दर्ज
मसूरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत ढबारसी में जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन करने और खजूर वाली मस्जिदके पास यति नरसिंहानंद का पुतला फूंकने के मामले में दारोगा प्रदीप कुमार की शिकायत पर 20-25 अज्ञात लोगों पर मसूरी थाने में केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा शनिवार को दर्ज किया गया है।

वीडियो प्रसारित कर धमकी देने पर केस दर्ज
पुलिस ने डासना देवी मंदिर से जुड़े अनिल यादव उर्फ छोटा नरसिंहानंद, यति रणसिंहानंद गिरी, यति रामस्वरूपानंद गिरी और यति निर्भयानंद पर वेव सिटी थाने में केस दर्ज किया है।  डासना चौकी प्रभारी भानू प्रकाश सिंह की शिकायत पर पर मामले में वेव सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अनिल यादव उर्फ छोटा नर‌सिंहानंद शुक्रवार से ही भूमिगत बताया जा रहा है। अनिल यादव ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पर विरोध करने की घोषणा की थी।

पूर्व बसपा नेता पर केस दर्ज
कोतवाली पुलिस ने बसपा से निष्कासित रवि गौतम पर लोगों को भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया है। रवि गौतम पर शुक्रवार शाम कैला भट्ठा में पीएसी चौक पर मुस्लिम समाज के लोगों को एकत्र करने का आरोप है। बता दें कि रवि गौतम को बसपा ने विधानसभा उप- चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित करने के बाद टिकट काट दिया था। उसके बाद सोशल मीडिया पर रवि गौतम का एक वीडियो आया था जिसमें टिकट के लिए लेन- देन की बात कही गई थी। बसपा ने इस वीडियो पर संज्ञान लेकर रवि गौतम को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

अन्य खबरें