गाजियाबाद में 'टॉक शो विद आयडियल्स' : सफल महिलाओं ने शेयर किए अनुभव, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की राह सुझाई

Tricity Today | लोकमान्य जनता इंटर कॉलेज में आयोजित टॉक शो में छात्र, शिक्षिकाएं और अतिथि।



Ghaziabad News : प्रदेश में शारदीय नवरात्र के मौके पर मिशन शक्ति- 5.0 के अंतर्गत महिलाओ एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु 'टॉक शो विद आयडियल्स' का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन में मोरटा स्थित लोकमान्य जनता इंटर कॉलेज में सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाली महिलाओं ने छात्राओं के साथ अपने अनुभव शेयर किए ताकि उन्हें भी स्वावलंबन और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।

सरकारी विद्यालयों की नौवीं से ऊपर की छात्राएं बुलाई गईं
'टॉक शो विद आयडियल्स' में सरकारी विद्यालयों की नौवीं से ऊपर वाली छात्राओं को बुलाया गया था। उनसे रू-ब-रू कराने के लिए अपने जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाली जनपद की महिलाओं को आमंत्रित कर 'टॉक शो' का आयोजन कराया गया। इस 'टॉक शो' में छात्राएं काफी उर्जान्वित नजर आईं और उन्होंने सफल महिलाओं से सवाल कर अपनी ‌जिज्ञासा शांत की।

महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 'टॉक शो' में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित तमाम कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पोन्सरशिप योजना और उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना के साथ ही प्रमुख हेल्पलाइन -1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 गर्भवती महिला एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन आदि कभी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ये विभाग रहे मौजूद
मिशन शक्ति के तहत आयोजित किए इस कार्यक्रम के लोकमान्य जनता इंटर कॉलेज में महिला कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों के अलावा स्वैच्छिक संगठन परम सेवा संस्थान की संस्थापक एवं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहीं।

अन्य खबरें