Greater Noida West : पोलियो मुक्त अभियान के तहत अब तक पिलाई 5500 ड्राप, इन सोसाइटियों में लगेगा कैंप

Tricity Today | बच्चो को पोलियो पिलाती टीम



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी में पोलियो मुक्त अभियान  चलाया गकया है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किया गया था। अभियान के दौरान अभी तक 5500 से अधिक पोलियो ड्रॉप पिलाई जा चुकी है,और 30 सितम्बर 2022 तक यह आभियान निरंतर जारी है। अभियान के तहत 5 साल तक के बच्चो को पोलियो की दवाई पिलाई जा रही है। 

घनघोर बारिश भी नहीं हिला सकी इनके समर्पण 
नवरात्र सेवक दल के अध्यक्ष मनीष कुमार अवस्थी ने बताया कि बादलपुर और बिसरख की स्वास्थ विभाग की टीम निरंतर अपना प्रयास कर रही है। घनघोर बारिश भी इनके समर्पण को हिला नहीं सकी। नवरात्र सेवक दल भी निरंतर इनके अभियान में सहयोग और अपना सेवाभाव अपनी वॉलंटियर के साथ बड़े ही उत्साह के साथ कर रहा है। पोलियो बूथ लगाने से पहले टीम सोसाइटी में 2 दिन पहले लिखित पत्र पहुंचा देगी  जिससे सभी बच्चे पोलियो की दवाई पी सके।

आज इन सोसाइटीयों में लगाये जायेंगे पोलियो बूथ
  1. अजनारा होम्स                        11am to 3 pm
  2. एसकेए ग्रीन्स आर्च                   11 am to 3 pm
  3. स्काई गार्डन                            11 am to 3 pm
  4. फ्रेंच अपार्टमेंट                          1 pm to 4 pm
  5. निराला एस्पिर                           1 pm to 4 pm
  6. गुलशन बेल्लिना                         1 pm to 4pm
  7. अजनारा ली गार्डन                      1pm to 4 pm
  8. ऑक्सफोर्ड स्क्वेयर टेक                1pm to 4 pm

अन्य खबरें