Greater Noida West : इस सोसायटी में बनी एओए, दिवाकर कुमार बने अध्यक्ष, ये है पूरी टीम

Tricity Today | पंचशील हाइनिश में एओए का गठन



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की प्रमुख हाउसिंग सोसायटी पंचशील हाइनिश में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन का गठन हो गया है। सोसायटी के निवासियों ने आपसी सहमति से एओए का गठन करके रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। दिवाकर कुमार अध्यक्ष चुने गए हैं। विष्णु श्रीवास्तव उपाध्यक्ष और अनुज कुमार सचिव हैं। एओए की पूरी एग्जीक्यूटिव कमेटी में 9 सदस्य हैं।

नवगठित अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि 31 जनवरी 2023 को पंचशील हाइनिश के निवासियों ने अपनी एओए पंजीकृत करवाई है। इसे पंचशील हाइनिश अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन नाम दिया गया है। पंजीकरण की प्रक्रिया में 9 लोग शामिल थे। सभी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से हुआ था। पंजीकरण की जानकारी पंचशील हाइनिश के सभी नागरिकों को बुधवार की रात आम सभा बुला कर दी गई है।

ये हैं बोर्ड के सभी 9 सदस्य
दिवाकर कुमार : अध्यक्ष
विष्णु श्रीवास्तव : उपाध्यक्ष
अनुज कुमार : सचिव
आनंद शर्मा : कोषाध्यक्ष
सौरभ ठुकराल : सदस्य
रवींद्र यादव : सदस्य
भास्कर कानूनगो : सदस्य
बृजेंद्र सिंह : सदस्य
परेश कुमार : सदस्य

अन्य खबरें