ग्रेटर नोएडा वेस्ट : ऐस सिटी सोसाइटी में एओए रजिस्टर्ड, इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Tricity Today | ऐस सिटी सोसाइटी में एओए का चुनाव हुआ है।



Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित ऐस सिटी सोसाइटी में एओए का चुनाव हुआ है। जिसके बाद आज गुरुवार को डिप्टी रजिस्ट्रार (मेरठ) द्वारा रजिस्टर्ड कर प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इस चुनाव में कुल 39 उम्मीदवारों की भागीदार थी, जिनमें से 9 उम्मीदवार चुनकर आए हैं।

पदाधिकारियों ने कहा- लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाएंगे
राजीव और उदय शंकर का कहना है कि हमारी ऐस सिटी सोसाइटी एक आदर्श सोसाइटी के रूप में बने। हम सब मिलकर प्रयास करेंगे और सोसाइटी में रहने वाले सभी परिवारों को मूलभूत सुविधाएं मिले, यह हम सब का प्राथमिक लक्ष्य है। यहां के रहने वाले प्रत्येक निवासी को सुरक्षा और सभी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो यहीं हमारी प्राथिमकता रहेगी । यहां सोसाइटी और आस-पास की समस्या पर पुलिस और अपने जनप्रतिनिधि द्वारा समाधान करवाने का भी प्रयास किया जाएगा।

 इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
  • राजीव कुमार सिंह (अध्यक्ष) भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त
  • नीलू त्यागी (उपाध्यक्ष)
  • उदय शंकर पाठक (सचिव)
  • आत्माराम सिंह राठौर (कोषाध्यक्ष) 
  • हरीश कुमार (सदस्य)
  • ओमवीर सिंह (सदस्य)
  • चंदन कुमार (सदस्य)
  • हिमांशु गौर (सदस्य)
  • मनोज कुमार सिंह (सदस्य)

अन्य खबरें