Greater Noida West : देवी दुर्गा माता मंदिर में 12 घण्टे चला भंडारा, 50 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

Tricity Today | देवी दुर्गा माता मंदिर



Greater Noida West : नवरात्रि के आखिरी दिन लोगों ने जगह-जगह पर जाकर देवी दुर्गा के दर्शन किए। नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा तक सड़कों पर हुजूम लगा रहा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-2 मेरठ मंडल के सबसे बड़े देवी दुर्गा माता मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के बाद कन्या पूजन हुआ। जिसके बाद समिति के द्वारा भंडारा करवाया गया, भंडारा सुबह 11 बजे से रात्रि 11 बजे तक चला।

मंदिर में नौ रूप में मां विराजमान
महंत टीकम सिंह ने बताया कि भव्य भंडारे में लगभग 50 हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद को ग्रहण किया है। इस नवरात्र में 9 दिन तक लाखों लोगों ने मंदिर में आकर मां दुर्गा के दर्शन किए हैं। मंदिर में 9 रूप में मां विराजमान है। इसके अलावा गणेश, हनुमान, शिव, परिवार, भैरव की मूर्ति स्थापित है।

अन्य खबरें