ग्रेटर नोएडा वेस्ट : भाजपा बिसरख मंडल ने 505 लोगों को लगवाई मुफ्त वैक्सीन

Tricity Today | भाजपा बिसरख मंडल ने 505 लोगों को लगवाई मुफ्त वैक्सीन



ग्रेटर नोएडा वेस्ट : भाजपा बिसरख मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश चौहान और उड़ान टीम के अध्यक्ष अनिल वर्मा के प्रयासों से शुक्रवार को जिला स्वास्थ विभाग ने गौर इंटरनेशनल स्कूल में कोविड वैक्सीन का कैंप लगाया। जिसमें 505 लोगों को फायदा मिला है। जिसमें सभी मैड्स, ड्राइवर्स हाउसकीपिंग स्टाफ और अन्य लोगों ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस फ्री वैक्सीनेशन योजना का लाभ उठाया।

एसीएमओ नीरज त्यागी के मार्ग दर्शन में इस कैंप का आयोजन किया गया। एसीएमओ ने बताया कि जल्द ही अगले कैंप के लिए अनुमति देंगे। जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बचे हुए सभी नागरिक भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस फ्री वैक्सीन योजना का लाभ उठा सके। इस दौरान 505 लोगों ने मुफ्त में वैक्सीन लगवाई। हालांकि काफी लोगों को बिना टीका लगवाएं ही वापस लौटना पड़ा। 

इस मौके पर उड़ान टीम के सदस्य दिव्या त्यागी, अंकित खनडेलवाल, अमितीयूष, नीरज झा, भाजपा नेता विवेक सिंह, केपी चौहान, अमित भाटिया, क्षितिज गुप्ता, संदीप तिवारी, अनिमेष कुमार और रोहित व्यास आदि लोग मौजूद रहें।

अन्य खबरें