Greater Noida West : गांधी जयंती पर सेंचुरियन पार्क में चला सफाई अभियान, सैकड़ों निवासी बापू के कदमों पर चले

Tricity Today | गांधी जयंती पर सेंचुरियन पार्क में चला सफाई अभियान



Greater Noida West : गांधी जयंती पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित सेंचुरियन पार्क और टेरेस होम्स में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें 50 से अधिक निवासियों ने हिस्सा लेकर महात्मा गांधी के स्वच्छता के सिद्धांतों को आत्मसात किया। इस प्रेरणादायक पहल का नेतृत्व एओए ने किया। जिसका उद्देश्य समाज में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण को प्रोत्साहित करना था। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष शिव राम शर्मा ने इस अभियान का सफल नेतृत्व किया। पूर्व अध्यक्ष पंकज झा और अखिल व्यास ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। 

इन स्थानों पर की सफाई
अभियान के दौरान पार्क, लॉबी क्षेत्र, पान के दाग और अन्य कचरे से प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया। निवासियों ने इन जगहों को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। जिससे पूरे परिसर को उसकी मूल सुंदरता में बहाल किया जा सका। साथ ही निवासियों के बीच एक जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें सभी को स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में बताया गया।

हाउसकीपिंग स्टाफ की विशेष भूमिका
हाउसकीपिंग स्टाफ ने इस पहल में विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि परिसर के छोटे से छोटे कोने भी पूरी तरह से साफ हो। अभियान के तहत सभी निवासियों, हाउसकीपिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मचारियों को सफाई के दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिससे भविष्य में सफाई संबंधी किसी भी समस्या को रोका जा सके और परिसर में स्वच्छता के उच्च मानक बनाए रखे जा सकें। 

अन्य खबरें